अरवल में विधायक और बिजली विभाग के अभियंता विवाद ने लिया राजनीतिक तूल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगे गंभीर आरोप

अरवल/ब्यूरो। अरवल शहर के एक निजी होटल में, कुर्था विधायक और बिजली विभाग के कनिय अभियंता के बीच हुए विवाद को लेकर कुर्था विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी जयंत गोप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और पप्पू वर्मा विधायक के ऊपर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि कुर्था के विधायक चुनाव जीतने से पहले भी कई तरह के मामले में चर्चित थे। और अब चुनाव जीतने के बाद पदाधिकारी को धमका कर पैसा वसूलना चाहते हैं। किसी पदाधिकारी को गाली गलौज और मारपीट करना काफी निंदनीय है।
बिजली अभियंता ने आरोप लगाते हुए थाना को आवेदन दिया है कि ₹50000 रंगदारी और हमें सर्किट हाउस में मारपीट किए हैं। इससे पहले भी कुर्था विधायक पप्पू वर्मा ने पदाधिकारी को धमकाते हुए कहा था कि डीएम एसपी को कान पकड़ कर जिला से बाहर कर देंगे। विधायक के इस तरह के भाषा को पूरे अरवल जिले की स्थानीय जनता विधायक को काफी आलोचना कर रहे हैं।
जयंत ने आरोप लगाते हुए कहा के विधायक के द्वारा ईट भट्टा मालिकों से भी कई बार ईट वसूलते हैं। छोटे-छोटे सरकारी कर्मचारियों को धमकाकर पैसा वसूलते हैं। इससे पूर्व में भी लोन दिलाने के नाम पर जनता से बहुत सारे पैसा ठगी किए हुए हैं ।विधायक बनते ही पटना में जमीन खरीदते हैं। कोई भी जनता विकास को लेकर इनसे सवाल करता है। या फिर अपना दिया हुआ पैसा मांगता है तो यह विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के ऊपर फर्जी मुकदमा कर देते हैं तीन लोगों पर अभी तक फर्जी मुकदमा कर चुके हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल रविंद्र कनौजिया ने विधायक पप्पू वर्मा पर जम के आरोप लगाते हुए कहा कि नौकरी लगने के नाम पर भी कई लोग से पैसे ले चुके है।सत्ताधारी विधायक कहते हैं कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है,यहां कोई गलत काम नहीं होता है। तो फिर कैसे एक इंजीनियर पर गलत आरोप लगा रहे हैं। इसका मतलब की अफसर शाही और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर। इस मौके पर राजद नेता मृत्युंजय सिंह यादव, राकेश मुस्कान, विनोद शर्मा, रविंद्र कनौजिया भी उपस्थित थे



