श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता युगों-युगों तक देती रहेगी सच्ची सीख: भगवताचार्य ज्योति किशोरी

माधौगढ़ (जालौन)। तहसील की ग्राम पंचायत असहना के मजरा मचकछा में स्थित राम-जानकी मंदिर शनि मंदिर के परिसर में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण कथा के अंतिम दिवस पर भगवताचार्य ज्योति किशोरी श्री वृन्दावन धाम ने भक्तों को भक्तिरस में सराबोर कर बताया कि भगवान श्रीकृष्ण गरीब बृम्हाण सुदामा के परम प्रिय मित्र थे।

श्रीदामा बड़े ही गरीब थे वह घर घर मांगकर लाते फिर भी गुजर नहीं चल रही थी। तभी श्रीदामा की पत्नी सुशीला ने अपने पति श्रीदामा से हठ कर दी कि आप भगवान श्रीकृष्ण के पास चले जाओ जो तीनों लोकों के स्वामी हैं। बड़ी हठ के बाद श्रीदामा भगवान श्रीकृष्ण के यहां के लिए चल दिए जब उनके महल के पास पहुंचे तो दरवारी इस बात को लेकर हंसने लगने कि एक गरीब ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना मित्र बताया सुदामा निराश हो गये।

तभी दरम्यानी की सूचना भगवान श्रीकृष्ण को मिली तो वह कन्हैया अपने मित्र के लिए दौड़ पड़े और मित्र श्रीदामा के गले मिले वहीं पानी को परात से बिना छुए आंसुओ की जलधारा से भगवान श्रीकृष्ण ने मित्र श्रीदामा के चरणों को धोया। वहीं महल में ले जाकर उनका भारी स्वागत किया भगवान श्रीकृष्ण ने सेवा के समय मित्र श्रीदामा की कांख से एक पोटली निकलते ही खोली और कहा कि भाभी ने मुझे कुछ खाने को भेजा हैं।

पोटली खोली तो उसमें स्वादिष्ट चावल निकले और भगवान श्रीकृष्ण ने दो मुट्ठी खाएं तभी रूकमनि ने ने भगवान श्रीकृष्ण के हाथ पकड़ लिए कहा कि नाथ आपने तो दो लोक दे दिए हैं। अब तीसरा लोक भी आप दें देंगे तो हम कहां रहेंगे कुछ दिनों बाद श्रीदामा अपने घर लौट गये भगवताचार्य ने कहा कि सच्चा मित्र कभी भी अपने मित्र को धोखा नहीं दे सकता है।

मित्र की मित्रता युगों युगों तक यादगार रहती है वहीं भगवताचार्य ने नवयुवकों को नशे और व्यसन से दूर रहकर शिक्षा की ओर प्रेरित किया वहीं उन्होंने कहा कि जिसका चरित्र सही है। वह जीवन में अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि मानव हमेशा सत्कर्म करना चाहिए लोभ लालच से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा श्रीमद्भागवत पुराण कथा मानव जीवन को सौम्य और अच्छे जीवन जीकर भगवान से जोड़ने को प्रेरित करती है।

इस मौके पर मुलायम सिंह यादव सूपा वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी बन्नाम सिंह पाल पूर्व प्रधान रामसेवक पाल पूर्व प्रधान भारत सिंह पूर्व प्रधान पप्पू पाल सभासद अरविंद सिंह सेंगर सदस्य जिला योजना समिति जालौन रामसहाय पाल फौजी सहित सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button