तीन दिवसीय सहयोग शिविर के दूसरे दिन डीडीसी नीलिमा साहू ने किया निरीक्षण, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

सिरदला (नवादा) संजय सक्सेना। प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित सभागार भवन में संचालित तीन दिवसीय सहयोग शिविर का नवादा डीडीसी नीलिमा साहू ने गहनतापूर्वक जायजा लिया। इस दौरान प्रखंड प्रभारी सह डीआरडीए निदेशक धीरज कुमार, बीडीओ दीपेश कुमार, सीओ भोला जी के साथ लगाए गए बारह प्रकार के स्टॉलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग, जीविका, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, पेंशन सामाजिक सुरक्षा, कल्याण विभाग, मनरेगा विभाग, आपूर्ति, राजस्व विभाग, बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों से संबंधित प्राप्त आवेदनों को जल्द से जल्द निष्पादित कर वरीय पदाधिकारी को सौंपने का निर्देश दिया गया।

मौके पर शिक्षा पदाधिकारी राजनारायण प्रसाद, कृषि पदाधिकारी शत्रुघ्न कुमार, पीओ राजीव रंजन, आपूर्ति पदाधिकारी नीलेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, जेई मो. नसरुद्दीन अंसारी, पीएचईडी से सोनू कुमार, थाना से एसआई जयप्रकाश पंडित समेत सैकड़ों ग्रामीण फरियादी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button