नारदीगंज में खरीफ महोत्सव-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी

नारदीगंज (नवादा): प्रखंड के इंटर स्कूल परिसर में बुधवार को खरीफ महोत्सव-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।

कार्यक्रम में बीडीओ सोनिया ढंढनिया, सीओ रईस आलम, बीएओ विवेक कुमार गौरव सहित प्रखंड स्तरीय कई अधिकारी और कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के वैज्ञानिक मौजूद रहे।

महोत्सव के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, नई तकनीकों, बीज चयन, सिंचाई प्रबंधन और फसल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं सहकारिता योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए और आधुनिक खेती से होने वाले लाभों के बारे में बताया, जिससे अन्य किसानों को भी प्रेरणा मिली।

कार्यक्रम में किसान विजय कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, पूर्व जिला पार्षद कृष्णदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पूरा आयोजन किसानों के सशक्तिकरण और कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button