निदेशक नूतन गुप्ता के नेतृत्व में शिवम एवं पटेल नर्सिंग महाविद्यालयों में फहराया तिरंगा

पूर्णिया। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शिवम एवं पटेल नर्सिंग महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्रध्वज फहराकर भारत की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई। कार्यक्रम के दौरान देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों तथा संविधान निर्माताओं को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।
निदेशक नूतन गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने, अनुशासन और सेवा भाव के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
समारोह में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा रहा।



