नवादा में नशा मुक्त भारत अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, ऑनलाइन शपथ के लिए QR कोड जारी

नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत ऑनलाइन नशामुक्ति शपथ अभियान प्रारंभ

नवादा, राजीव कुमार। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह के दौरान जिला प्रशासन नवादा द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत आम नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन की ओर से क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिसे स्कैन कर लोग ऑनलाइन नशामुक्ति की शपथ ले सकते हैं और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने अपील की है कि अधिक से अधिक नागरिक इस अभियान से जुड़ें और “नशा मुक्त भारत अभियान : विकसित भारत की पहचान” के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

अधिकारियों ने कहा कि नशामुक्त समाज ही स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत की नींव है। इसी उद्देश्य के साथ जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि हर वर्ग तक नशामुक्ति का संदेश प्रभावी रूप से पहुंच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button