नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत समाहरणालय परिसर में अधिकारियों व कर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

नवादा / राजीव कुमार। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत दिनांक 17 जून से 26 जून तक “नशा मुक्त भारत सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज 17 जून को जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग नवादा द्वारा समाहरणालय परिसर में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारी एवं कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इस अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने हेतु शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी से होने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।इस वर्ष अभियान का विषय “नशा मुक्त भारत अभियान : विकसित भारत की पहचान” निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशामुक्त युवा शक्ति ही विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण का आधार है।

नशा मुक्त भारत सप्ताह के दौरान जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, शपथ ग्रहण समारोहों, रैलियों, नुक्कड़ नाटकों, संगोष्ठियों एवं जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक नशामुक्ति का संदेश प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे स्वयं नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। नशा संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता, परामर्श अथवा उपचार के लिए राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 का उपयोग किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button