दीरी प्रीमियम लीग सीजन-4 नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का 21 जून से आगाज, खिलाड़ियों के लिए इनामों की बौछार

नवादा / राजीव कुमार। दीरी प्रीमियम लीग (DPL) सीजन-04 नाईट शॉट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 21 जून को किया जाएगा। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए ₹2500 की एंट्री फीस निर्धारित की गई है, जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 20 जून रखी गई है।

टूर्नामेंट के आयोजक मनीष कुमार सिंहा और उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता को और भी रोमांचक एवं आकर्षक बनाने के लिए खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है। विजेता टीम को ₹21,000 नगद राशि के साथ चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को ₹11,000 नगद एवं ट्रॉफी दी जाएगी।

इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज को ₹3100 नगद पुरस्कार और मैन ऑफ द मैच को चांदी का सिक्का देकर सम्मानित किया जाएगा। खास आकर्षण के रूप में हैट्रिक चौका या हैट्रिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों को ₹251 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

10-10 ओवर का रोमांचक मुकाबला, छक्का मारते ही आउट का अनोखा नियम

यह नाइट टूर्नामेंट 10-10 ओवर का होगा, जिसमें क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच और मनोरंजन का पूरा इंतजाम किया गया है। आयोजन समिति ने एक अनोखा नियम भी लागू किया है—इस मैच में छक्का मारने पर बल्लेबाज को आउट करार दिया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि “इस टूर्नामेंट में हर चौका एक कहानी लिखेगा और हर विकेट एक नया इतिहास बनाएगा।”

इस आयोजन में कई स्थानीय संस्थानों एवं व्यवसायियों का सहयोग प्राप्त है, जिनमें होटल राजमहल बुधौल, राहुल वर्मा फिल्म फेस्टिवल नवादा, एम एम पलाई अंसार नगर, अपना हैंडलूम गढ़ पर, श्री अर्जेन्दु इंटरप्राइजेज (अमूल दूध), मां ट्रेडर्स दीरी, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल एंड ट्यूटोरियल दीरी तथा देविका साउंड एंड लाइट कचहरी नवादा शामिल हैं।

आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि यह टूर्नामेंट क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को एक नया मंच प्रदान करेगा और युवाओं में खेल के प्रति उत्साह को और बढ़ाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button