तिरंगे के साए में एकजुट भाजपा, जिला कार्यालय में राष्ट्रभक्ति का भव्य संगम
सांसद प्रदीप कुमार सिंह और जिले के प्रभारी मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन की रही गरिमामयी उपस्थिति

अररिया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। माननीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह और जिले के प्रभारी मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन की गरिमामयी उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण के बाद परिसर देशभक्ति के गीतों और गगनभेदी नारों से गूंज उठा। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर जिला महामंत्री आकाश राज एवं कृष्ण कुमार सेनानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, राजा मिश्रा, सोशल मीडिया जिला संयोजक नृपेन कुमार सिंह, जिला मंत्री कनकलता झा, दिलीप मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुधीर भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा, जुबेर आलम, सुष्मिता ठाकुर, जिला प्रवक्ता अविनाश सिंह, अश्विनी वर्मा, मनीष कुमार पासवान, सुजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समारोह ने न सिर्फ गणतंत्र दिवस की गरिमा को रेखांकित किया, बल्कि संगठनात्मक एकजुटता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का सशक्त संदेश भी दिया।



