5 कुण्डीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ में शामिल हुईं भाजपा नेत्री तारा देवी, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

सिंदरी: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेलगड़िया आमटाल स्थित सुख वर्षा सिटी क्लब हाउस में आयोजित 5 कुण्डीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा के पावन अवसर पर सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर यज्ञ में सहभागिता निभाई तथा संतों एवं आयोजन समिति से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान तारा देवी ने श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर धार्मिक आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने माँ गायत्री एवं परमपिता परमेश्वर से सिंदरी विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो तथा सभी लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि बनी रहे।
महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष माहौल देखने को मिला।



