बिहपुर खानका में दो दिवसीय उर्स-ए-पाक शुरू, सज्जादानशी ने मजार शरीफ पर की चादरपोशी

भागलपुर/ श्याम कुमार ठाकुर। जिले के अंतर्गत बिहपुर प्रखंड के खानका ए आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया मे शनिवार को सुफी संत धर्म गुरु हजरत सैयदना हुजूर मोहब्बत शाह कादरी फरीदी रहमतुललाह अलैहे एव हजरत सैयदना हुजूर अलैहदाद शाह कादरी फरीदी रहमतुल्लाह अलैहे का सालाना उर्स ए पाक आगाज परचम कुशाई के साथ शनिवार को शुरू हो गया। खानका के सज्जादानशी हजरत कौनैन खॉ कादरी फरीदी एव नायव सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ कादरी फरीदी व शहजादगाने बाबू के हाथो पहली चादर पोशी मजार शरीफ पर की गई। चादर पोशी का सिलसिला आम लौगो की ओर से देर रात जारी था। उर्स ए पाक दूर दराज के जायरीन के आलावा इलाके अकिदतमंद से खानका परिषर भजा था।

मौके पर जलसे व कबबाली देर रात जारी था। समापन रविवार को खानका परिषर मे पैगम्बर मोहम्मद मुस्तफा सल्लाहो वसलम के पविञ मुये मुबारक की जियारत आम लौगो को साथ वजे से नौ बजे तक करायी जायेगी। उर्स मे बिहार के कई जिलो के मुरीदीन जायरीन पहुंचे है फिर इसके बाद महफिले शमा कबबाली होगा। खानका को आकषर्क तरिके से सजाया गया है मोके पर मौलाना अबूसालेह फरीदी, कर्रार खॉ, रहबर खान, रहनुमा फरीद, जफर खॉ, रोहमा खॉ, बुशमस फरीदी, हस्सान खान, मेहरबान फरीदी, पंजतन फरीदी, अनबारूल फरीदी, आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button