डुमरावां में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पकरीबरावां (नवादा): पकरीबरावां प्रखंड के डुमरावां गांव स्थित महारानी स्थान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य पूजा कुमारी, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश कुशवाहा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष मंटू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।

स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने भी इस अभियान में भाग लेकर पर्यावरण को स्वच्छ और हरित बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button