पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है पौधरोपण, पकरीबरावां में पंचायत भवन में आमसभा आयोजित

पकरीबरावां (नवादा): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पकरीबरावां प्रखंड के बड़ी तालाब स्थित पंचायत भवन में आमसभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पंचायत सचिव राजीव कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों एवं स्वच्छता कर्मियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी सुरक्षा एवं देखभाल भी सुनिश्चित करे।
स्वच्छता पर्यवेक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य लोग भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।



