स्वदेशी जागरण मंच द्वारा देवघर में 7 जून को जिला विचार वर्ग का भव्य आयोजन

देवघर: स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आगामी 7 जून को देवघर में जिला विचार वर्ग का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर स्थानीय बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन रोड स्थित मंच कार्यालय में एक विशेष आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों एवं रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मंच के राज्य स्तरीय पदाधिकारी अजय उपाध्याय, राजेश उपाध्याय एवं हिमांशु कुमार की उपस्थिति को लेकर भी जानकारी दी गई।
बैठक में मुख्य रूप से प्रांत समन्वयक मनोज सिंह, जिला संयोजक संजय सिंह, प्रभाष गुप्ता, गौरी शंकर शर्मा, अमर सिन्हा, गिरीश सिंह, माया केसरी, लक्ष्मी देवी चंद्रवंशी, विनोद साह एवं बबलू मित्रा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में जिला विचार वर्ग को सफल बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।



