प्रतिभा सम्मान समारोह में स्थानीय विधायक के द्वारा पुरुस्कृत किये गए विद्यार्थी

पालीगंज। दुल्हिन बाजार-प्रतिभा सम्मान समारोह सह बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ नाटक मंचन का कार्यक्रम माध्यमिक कोचिंग सेंटर सह गर्ल्स कोचिंग सेंटर के प्रांगण में आयोजित किया गया।  जिसमें मैट्रिक बोर्ड परीक्षा पूर्व संस्थान के द्वारा ली जाने वाली,प्रतिभा खोज महा-जाँच परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र आनंद कुमार,द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रा अंशु कुमारी और तृतीय स्थान पर रही छात्रा अंजली कुमारी को एवं इंटर बोर्ड परीक्षा में अव्वल आये छात्र शिवम कुमार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पालीगंज विधानसभा के विधायक संदीप सौरभ के द्वारा,प्रशस्ति-पत्र के पुरुस्कृत किया गया।

जो अब तक की जाँच परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करते आये है,संस्थान के उप-प्रधानाचार्य अंगद कुमार ने बताया की इस कार्यक्रम का मंच के संचालक प्रबंधक विनय कुमार ने किया,माँ शारदे की स्वरूप में मंच पर झांकी प्रस्तुति की गयी तथा बेटियों का प्रोत्साहन हेतु बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ समाजिक नाटक के जरिये विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया, जो की बेटियों पर बंदिश नहीं हो,शिक्षा पर बढ़ावा हो,इस नाटक मंचन का उदघाटन पालीगंज विधानसभा के विधायक संदीप सौरभ और स्थानीय थानाध्यक्ष सोनू कुमार के द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया।

संस्थान के डाइरेक्टर बिहार श्री रत्न संजीत उर्फ़ रंजीत कुमार ने उन्हें अंग-वस्त्र से व फूल-माला से अभिनंदन किया,संस्थान के उप-प्रधानाचार्य अंगद कुमार ने दुल्हिन बाजार के थानाध्यक्ष सोनू कुमार को अंग-वस्त्र देकर कार्यक्रम में उनके आगमन पर अभिनन्दन-सम्मान किया। छात्रा सुहानी,शीतल,रिया,राधा,नंदनी कुमारी ने गीत-संगीत से अतिथि का अभिनंदन किया,इस अवसर पर पत्रकार अमित कुमार,पिंटू कुमार,धर्मेंद्र कुमार,शिक्षक प्रिंसिपल सतीश कुमार,श्याम सुंदर शर्मा,हरिशंकर मिश्रा,उत्तम कुमार,रवि कुमार,शारदा वर्मा,नीरज कुमार,मनीष कुमार,रहमत अली,नवल सिंह,शिक्षिका किरण कुमारी,मीरा कुमारी,रौशनी कुमारी,नेहा कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button