कोलेबिरा में तीन दिवसीय टीएनए प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

कोलेबिरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखण्ड संसाधन केंद्र कोलेबिरा में आयोजित तीन दिवसीय टीएनए (टीचर नीड असेसमेंट) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हो गया।कार्यक्रम में निर्धारित 272 शिक्षकों के लक्ष्य के विरुद्ध कुल 269 शिक्षकों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों का टीचर नीड असेसमेंट किया गया। इस प्रक्रिया के माध्यम से शिक्षकों के ज्ञान, कौशल, शिक्षण विधियों एवं उनके प्रदर्शन में सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान की गई। साथ ही शिक्षकों की क्षमता वृद्धि एवं शिक्षण गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि छात्रों के सीखने के परिणामों में सकारात्मक सुधार लाया जा सके।
प्रशिक्षण में बताया गया कि टीएनए प्रक्रिया के तहत सर्वेक्षण, प्रशिक्षण एवं स्व-मूल्यांकन के माध्यम से आवश्यक जानकारियां एकत्रित की जाती हैं। इससे विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम का अनुश्रवण सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी आदित्य राज द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष शिक्षक जय प्रकाश सिंह, थेरपिस्ट प्रमोद भगत, प्रखण्ड साधन सेवी समीरा बा एवं रेनू तिग्गा, शिक्षक सुमित कुमार महतो, बालचन्द्र महतो सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।



