हैप्पी फीट प्रेप स्कूल में मातृत्व दिवस कार्यक्रम

देवघर। हैप्पी फीट प्रेप स्कूल, देवघर में मातृत्व दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में पूरा सभागार मातृशक्ति के सम्मान और गौरव से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम में अभिभावकों, बच्चों एवं उनकी माताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के प्रति सम्मान प्रकट करना तथा उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सारवां के प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार, सोनारायठाड़ी की प्रखंड विकास पदाधिकारी नीलम कुमारी एवं समाजसेवी रीता चौरसिया उपस्थित रहीं। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए मातृत्व की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने “माँ” विषय पर मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत “माँ मेरी जान”, “मम्मी आई लव यू” सहित विभिन्न गीतों एवं नृत्यों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने मातृत्व के प्रति प्रेम, सम्मान और संवेदनाओं का सुंदर संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) गतिविधि के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की दो आंगनबाड़ी सेविकाओं को “बेबी किट” प्रदान किया गया। विद्यालय की इस पहल का उद्देश्य बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना बताया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण माताओं के बीच आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएँ रहीं, जिनमें नृत्य, गायन एवं क्राफ्ट प्रतियोगिताएँ शामिल थीं। इसके अलावा उपस्थित माताओं के लिए मनोरंजक खेलों एवं “लकी मॉम” गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
स्कूल से संचालित “स्टेप-अप डांस स्टूडियो” की प्रशिक्षित माताओं द्वारा प्रस्तुत विशेष नृत्य ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं माँ और बच्चों की संयुक्त प्रस्तुतियाँ भी कार्यक्रम का आकर्षण बनी रहीं।
कार्यक्रम का संचालन श्वेता शर्मा ने किया। निर्णायक मंडली में जॉनी राग सर, प्रीतम सर एवं सुजाता घोष उपस्थित रहीं।
अंत में विद्यालय की प्राचार्या रेणु सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं माताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि, माँ केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि जीवन की सबसे बड़ी शक्ति होती है।
उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शिक्षकगण अंजली, भूमि, मैरी, अभयंका, खुशी कुमारी, खुशी सिंह, नीलाक्षी, अंबाला, खुशबू, प्रगति एवं समस्त सहयोगी कर्मचारियों के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ सफलतापूर्वक हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button