प्रेम यूथ फाउंडेशन में फ्री इंटर्नशिप शुरू, छात्रों को बड़ा मौका

पटना। नई शिक्षा नीति में इंटर्नशिप को अनिवार्य किया गया है देश के अग्रणी युवा संगठन प्रेम यूथ फाउंडेशन ने 30, 60 एवं 120 घँटा का फ्री इंटर्नशिप करा रहा है। फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर प्रेरणा विजय ने बताया कि फाउंडेशन चार दशक से युवाओं के मुद्दों पर काम कर रहा है। नई शिक्षा नीति में इंटर्नशिप को अनिवार्य कर बहुत सराहनीय प्रयास किया गया है। अब छात्र छात्राए खेत खलिहान, नदी एवं तलाव, पहाड़ एवं जंगल मे जाकर जमीनी हकीकत को जानेंगे और समझेंगे किताब की दुनिया से निकल कर वास्तविक दुनिया का दर्शन करेगे। फाउंडेशन खेल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के साथ साथ आपदा प्रवंधन, एनजीओ मैनेजमेंट, डिजाइन फॉर चेंज, क्लाइमेट एक्शन, साइवर सुरक्षा के विषय पर इंटर्नशिप का पाठ्यक्रम बनाया है। इंटर्नशिप कर रहे छात्र छात्राओं को प्लेसमेंट की भी व्यवस्था है साथ भारत के दूसरे प्रान्तों में एक्सपोजर विजिट कराया जाता है। उन्होंने स्पस्ट कहा कि कोई भी छात्र छात्राए इंटर्नशिप के लिए सम्पर्क कर सकते है।



