NEET UG 2026 परीक्षा: देवघर कंट्रोल रूम का निरीक्षण, सख्त निगरानी

देवघर। जिले में NEET (UG) परीक्षा-2026 (03 मई 2026) के सफल, शांतिपूर्ण और स्वच्छ संचालन को सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह द्वारा समाहरणालय स्थित केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया, जहां प्रतिनियुक्त अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि तकनीक के माध्यम से जिले के सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बरकरार रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसके अलावा उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सीसीटीवी से निगरानी के अलावा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या गड़बड़ी की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित केंद्र पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम और परीक्षा केंद्रों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान त्वरित गति से हो, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति को तुरंत संभाला जा सके। इस दौरान उपरोक्त के अलावा संबंधित दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।



