डालसा द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन – श्रमिक समाज की रीढ़ है

दुमका। मजदूर दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका द्वारा श्रमिकों के अधिकारों के संरक्षण एवं उन्हें विधिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विस्तृत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स द्वारा आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिकों, आम नागरिकों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज की रीढ़ हैं और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना हम सभी का कर्तव्य है।

उन्होंने श्रमिकों को निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से बिना किसी शुल्क के न्याय प्राप्त कर सकते हैं। जागरूकता कार्यक्रम के द्वारा पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने लोगों को श्रम कानूनों, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बाल श्रम निषेध कानून तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रमिक किसी भी प्रकार के शोषण, वेतन बकाया, या कार्यस्थल पर उत्पीड़न की स्थिति में विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा श्रमिकों को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। साथ ही, उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे बीमा, पेंशन एवं श्रमिक पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों के बीच विधिक जागरूकता से संबंधित पंपलेट/पुस्तिकाओं का वितरण किया गया तथा उनके प्रश्नों का समाधान किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी समस्या के समाधान के लिए ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका से संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button