विश्व पर्यावरण दिवस पर विशाल सिंह ने किया वृक्षारोपण, दिया हरित संदेश

पटना। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाजसेवी विशाल सिंह द्वारा 100 एमआईजी कॉलोनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आम सहित कई अन्य छायादार एवं फलदार पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान विशाल सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक हो गया है। पेड़ न केवल हमें शुद्ध हवा प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल भी करें। इस मौके पर कॉलोनी के कई अन्य भी उपस्थित रहे और वृक्षारोपण अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर पर्यावरण को स्वच्छ और हरित बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में विशाल सिंह ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करेंगे।



