राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन

कटोरिया/बांका। जिला पदाधिकारी, बांका नवदीप शुक्ला के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास निगम कार्यालय बांका द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के अवसर पर गुरुवार को प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय खड़हारा (बाराहाट )मे जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के तत्वाधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की बालिकाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम यथा पेंटिंग/भाषण प्रतियोगिता, कविता, आदि कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। इसके अतिरिक्त बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह निषेध हेतु विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के अवसर पर जिला मिशन समन्वयक सहित हब के जेंडर स्पेशलिस्ट, वित्तीय साक्षरता, एवं केस वर्कर द्वारा संयुक्त रूप से बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा इसके उन्मूलन हेतु सभी की भूमिका एवं दायित्वों की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में सामूहिक सहभागिता एवं जन-जागरूकता को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

साथ ही महिला एवं बाल विकास निगम बांका के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न,चाइल्डहेल्प लाइन -1098, महिला हेल्पलाइन नंबर -181, 112 आपातकालीन नम्बर, महिला पुनर्वास कोष, कौशल विकास आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को BBBP लोगोयुक्त कैप और टी शर्ट, के साथ प्रतियोगिता अव्व्ल प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय तथा द्वितीय स्थान पाने वाले बालिकाओं को बैग ज्यामिति बॉक्स आदि इनाम स्वरुप दिया गया। अंत में बच्चों द्वारा महिला एवं बालिकाओं को सशक्तिकरण हेतु बनाई गई पेंटिंग को प्रस्तुति दिया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सभी छात्रा, शिक्षक, शिक्षिका एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button