जिले का हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने की कवायद

सिमडेगा। सिमडेगा सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए जिले में 15 अप्रैल से जिले में स्कूल रुआर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला आयोजित किया गया। सिमडेगा सीएम ऑफ एक्सीलेंस स्कूल के सभागार में आयोजित स्कूल रुआर कार्यशाला का डीसी सिमडेगा सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में नगर परिषद और जिला परिषद के जनप्रतिनियों से ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने में सहयोग देने की अपील करते हुए डीसी सिमडेगा कंचन सिंह ने कहा कि स्कूल रुआर कार्यक्रम का उद्देश्य 5 से 18 वर्ष तक के ड्रॉपआउट बच्चों को वापस स्कूल लाना और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है।
जिसके तहत सिमडेगा में आंगनवाड़ी और स्कूलों में से बच्चों के प्रवेश और स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है । डीसी सिमडेगा ने इस अभियान की सफलता के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और जिले के सभी प्रभुत्व लोगों से सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए शिक्षा सबसे जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि जिले का कोई बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे इसके लिए सभी को आगे आकर प्रयास करना पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान जिले में बच्चों को कुपोषण से दूर करने के लिए चल रहे पोषण पखवाड़ा के तहत शपत भी दिलवाई गई।



