पृथ्वी दिवस पर जागरूकता आधारित गतिविधियां आयोजित

जगदीशपुर के स्कूलों में बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जगदीशपुर। पृथ्वी दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय जगदीशपुर एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में ईको क्लब के तहत जागरूकता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में भागीदारी से हुई, जिसका थीम था“हमारी शक्ति, हमारा ग्रह”।
इसके बाद छात्र-छात्राओं ने चित्रांकन, निबंध, वाद-विवाद तथा लघु नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक वीणा कुमारी ने कहा कि पृथ्वी हमारी जननी है, जो हमें जीवन के लिए आवश्यक सभी संसाधन प्रदान करती है, लेकिन आधुनिक जीवनशैली में इसके अंधाधुंध दोहन से पर्यावरण संकट गहरा रहा है।
शिक्षक प्रज्ञा, शाहिना, प्रतिमा एवं प्रीति के नेतृत्व में विभिन्न गतिविधियों के जरिए बच्चों को जागरूक किया गया। वहीं वार्डेन सपना तथा शिक्षिकाएं फूल और शारिका के मार्गदर्शन में पौधरोपण कर पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button