पृथ्वी संरक्षण के लिए सर्कुलर इकोनॉमी जरूरी: प्रो. अशोक झा

विश्व पृथ्वी दिवस पर के.पी. कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम

मुरलीगंज। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर के.पी. कॉलेज, मुरलीगंज में मानविकी संकाय द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार झा ने की।
प्रो. झा ने सर्कुलर इकोनॉमी को पृथ्वी संरक्षण के लिए जरूरी बताते हुए संसाधनों के पुनः उपयोग और रीसाइक्लिंग पर जोर दिया। उन्होंने जल-भोजन-ऊर्जा के संतुलन, ग्रीन एनर्जी के उपयोग, प्लास्टिक में कमी तथा कार्बन उत्सर्जन घटाने की अपील की।

प्राध्यापक सुशांत कुमार सिंह ने पर्यावरण संकट को राजनीतिक अर्थशास्त्र से जोड़ा, जबकि डॉ. कमलेश कुमार ने विकास और प्रदूषण में संतुलन पर बल दिया। डॉ. अवधेश कुमार ब्याहुत ने जनजातीय जीवनशैली को पर्यावरण संरक्षण का आधार बताया। डॉ. निमिषा राज ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता पर चर्चा की गई। अंत में सभी ने पृथ्वी संरक्षण की शपथ ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button