टाटा स्टेडियम में डेफ क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, भारत ने नेपाल को हराया

धनबाद। डिगवाडीह स्थित टाटा स्टेडियम डिगवाडीह में All India Cricket Association of Deaf द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समापन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। फाइनल मुकाबला भारत और नेपाल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को शारदा सिंह ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया और खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। श्रवण बाधित खिलाड़ियों ने मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर खेल के क्षेत्र में जो उपलब्धि हासिल की है, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनके संदेश को सांकेतिक भाषा के माध्यम से खिलाड़ियों तक पहुंचाया गया, जिससे सभी ने उसे समझा और सराहा।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में समावेशिता और समान अवसर की भावना को मजबूत करते हैं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर डॉ. रूप नारायण भारद्वाज, प्रदीप कुमार, कनवाल किशोर, राजेश सिंह, दीपक कुमार सिंह, रीमा साहू, रंजीत कुमार साहू सहित कई गणमान्य लोग एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button