जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, जिप सदस्या संतोषी शेखर ने की विधिवत उद्घाटन

बरवाडीह। प्रखर मुख्यालय के आदर्श नगर में रविवार को पांचवी जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय जिला परिषद के सदस्य संतोषी शेखर के साथ लातेहार कराटे एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मदन लाल के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। प्रतियोगिता के दौरान प्रखंड के साथ-साथ जिले के कई प्रखंडों से बालक बालिका के साथ सीनियर और जूनियर वर्ग के दो दर्जन से अधिक प्रतिभागी हिस्सा रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान जहां सफल प्रतिभागियों को आगामी 25 अप्रैल को टाना भगत स्टेडियम रांची में होने वाले राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा।
कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जिला परिषद संतोषी ने कहा कि प्रखंड में करने के प्रति बच्चों काफी प्रतिभाओं को बीते कई वर्षों से निखारने का काम जिला कराटे एसोसिएशन के द्वारा किया जा रहा है कराटे के माध्यम से जहां बच्चे अपने आप को शारीरिक रूप से मजबूत बना रहे है वही इस क्षेत्र में करियर बनाने के साथ-साथ युवतियां अपनी आत्मरक्षा का एक बेहतर हथियार के रूप में भी जीवन में अपना रही हैं। वही कराटे एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मदनलाल ने कहा कि हमारे प्रखंड के बच्चों को लगातार निकालने का काम विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा है और सभी का सहयोग बेहतर प्राप्त होता है जहाँ जिले और प्रखंड के होनहार बच्चे अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए राज्य ही नहीं इंटरनेशनल मैच में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। इस दौरान संगठन के सचिव जंग बहादुर सिंह, रमेश कुमार, फूलचंद सिंह, चंदन कुमार, राहुल कुमार, रंजन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।



