महिलाओं की सत्ता में सीधी भागीदारी है नारी शक्ति वंदन अधिनियम : पूनम केसरी

फतुहा। महिलाओं की सत्ता में सीधी भागीदारी है नारी शक्ति वंदन अधिनियम उक्त बाते वैश्य समाज की नेत्री सह भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला मंत्री पूनम केसरी ने फतुहा में संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को बतायी और कही की इससे महिलाएं और शशक्त होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी और उनकी सरकार शुरु से ही महिलाओं के बिकास के लिए अच्छा काम कर रही है केन्द्र सरकार कर्ई योजनाए चला रखी से जिससे महिलाए आत्म निर्भर हुई है। इस अधिनियम के लागु होने से नीति निर्माण और संसद में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी।यह कानून लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में नये परिसीमन के साथ लागू होगा।व इस कानून के लागु होने से भारत के विकास में मातृशक्ति का सम्मान और विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई देती हु।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button