देवघर में रेनो डस्टर कार को डॉ. सुनील खवाड़े ने किया लॉच

देवघर। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने सोमवार को रेनॉल्ट कंपनी की रेनो डस्टर कार को देवघर में लॉच किया। कंपनी के बाजार समिति रोड स्थित शोरुम में आयोजित लॉचिंग समारोह में डॉ. सुनील खवाड़े ने रेनो डस्टर कार का पर्दा उठाया, जिसके बाद आम लोगों ने इसका दीदार किया। समारोह में खेल संघ से जुड़े ऋषिराज सिंह, कंपनी के ऑनर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। पत्रकारों से बातचीत में डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि रेनॉल्ट काफी विश्वसनीय ब्रांड है, जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है। शुरूआत से ही डस्टर लोगों की पसंद रही है, लेकिन रिमॉडलिंग कर दोबारा इसे नए फीचर्स और कई आधुनिक सुविधाओं के साथ लॉच किया गया है, जिसे व्हीकल लवर खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाड़ी काफी आरामदायक है और सुरक्षा मानकों का भी इसमें विशेष ध्यान दिया गया है।

ऑनर ने बताया कि ओल्ड डस्टर की तुलना इसमें कई नए फीचर्स और सुविधाएं दी गई है। लॉचिंग के मौके पर डॉ. सुनील खवाड़े ने केक कटिंग भी किया और नए मॉडल के लिए कंपनी के अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्य अतिथि डॉ सुनील खवाड़े सहित अनिमेष सावारिया डायरेक्टर, अनुब्रोतो दे सीएफओ सहित रेनो के पदाधिकारी मौजूद थे। समाजसेवी रामेश्वर चक्रवर्ती, खेल संघ के नवीन शर्मा, ऋषि राज सिंह, मुखिया सुशील महथा, रोहित कुमार, बादल सिंह, टिंकू खवाड़े, बबलू बलियासे, कुमार विश्वास, दीपक दुबे, मनोज पांडे, किशोर यादव, ब्रह्मदेव, अनिल, समेत कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button