राज्यसभा में नीतीश का अनुभव, देश को मिलेगा नई दिशा

विजय खेमका ने नीतीश कुमार को दी बधाई, कहा सुशासन का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर होगा प्रभावी

पूर्णिया : पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार की सादगी, प्रतिबद्धता और सुशासन की सोच ने बिहार को विकास के नए आयाम दिए हैं। उनके नेतृत्व में राज्य ने आधारभूत संरचना, शिक्षा और सामाजिक संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा में मुख्यमंत्री का अनुभव, संतुलित नेतृत्व और दूरदर्शी सोच देशहित में प्रभावी नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विजय खेमका ने कामना की कि मुख्यमंत्री निरंतर राष्ट्र सेवा के पथ पर अग्रसर रहें और अपने नेतृत्व से देश व राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button