महाविष्णु यज्ञ में शामिल हुए सांसद पप्पू यादव
राजेश रंजन (पप्पू यादव) ने दिया एकता और सद्भाव का संदेश

पूर्णिया : रानीपतरा क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित ठाकुर बाबा स्थान पर आयोजित 1008 महाविष्णु यज्ञ सह अखंड हरिनाम संकीर्तन समारोह में सांसद राजेश रंजन (पप्पू यादव) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अफरोज आलम, सांसद प्रतिनिधि बबलू भगत, जिला परिषद विवेका यादव, मुखिया अंगद मंडल, पैक्स अध्यक्ष रुपेश यादव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



