इग्नू के 39वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां, उपायुक्त ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह

देवघर। 07 अप्रैल् 2026 को इग्नू के 39वें दीक्षांत समारोह में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा शामिल हुए। साथ ही उपायुक्त ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें डिग्रियां प्रदान कीं। कार्यक्रम के दौरान सभी को संबोधित करते हुए कहा उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा, “आज के प्रतिस्पर्धी युग में निरंतर सीखना ही सफलता की कुंजी है। इग्नू ने दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उन लोगों के लिए भी उच्च शिक्षा के द्वार खोले हैं, जो अपनी पारिवारिक या व्यावसायिक जिम्मेदारियों के कारण नियमित कॉलेज नहीं जा सकते।

शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। आगे उपायुक्त ने विशेष रूप से उन महिला उम्मीदवारों और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों की प्रशंसा की, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अपनी पढ़ाई पूरी की। क्षेत्रीय केंद्र के कई मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष प्रमाण पत्र भी सौंपे गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button