पटना कॉलेज पटना एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन के बीच इंटर्नशिप को लेकर हुआ एमओयू

पटना। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पटना विश्वविद्यालय के पटना कॉलेज पटना एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन के बीच इंटर्नशिप को लेकर एमओयू हुआ है। मौके पर उपस्थित कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति में छात्र छात्राओं के लिए इंटर्नशिप बहुत ही लाभकारी सावित हो रहा है। इससे छात्र छात्राओं को सर्वांगीण विकास में काफी मददगार है। किताब के साथ साथ चरित्र निर्माण, जीवन कौशल पर विशेष बल दिया जा रहा है। कॉलेज के छात्राओं को एक्सपोजर विजिट कराया जायेगा। इंटर्नशिप से छात्र छात्राओं के बहुमुखी विकाश हो रहा है । व्यवहारिक शिक्षा जीवन मे महत्वपूर्ण है।

वही प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने बताया कि इंटर्नशिप छात्र छात्राओं के हित मे उठाया गया बहुत बड़ा कदम है । फाउंडेशन डिजाइन फॉर चेंज, युवा नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास, जलवायु परिवर्तन, सायबर सुरक्षा, आपदा प्रवंधन, एनजीओ मैनेजमेंट के विषय पर 30 एवं 60 से लेकर 120 घँटा का इंटर्नशिप कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण निणर्य लिया है और सभी छात्र छात्राओं के लिए इसे अनिवार्य कर उन्हें सक्षम बनाया जा रहा है। फाउंडेशन अपने इंटर्न को मेधा के आधार पर देश विदेश में एक्सपोजर विजिट के लिए भेजता।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button