कौशांबी में शालिनी सिंह का सम्मान, यूपी कांग्रेस सोशल मीडिया की सौंपी गई जिम्मेदारी

कौशांबी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की नई कमान शालिनी सिंह को सौंपे जाने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी कौशांबी द्वारा उनका सम्मान किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय और सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय ने उन्हें पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर गौरव पाण्डेय ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। इसके माध्यम से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को शालिनी सिंह अपने अनुभव के बल पर सफलतापूर्वक निभाएंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि जिले, ब्लॉक, नगर और ग्राम स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए व्यापक रूप से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी और सोशल मीडिया इस दिशा में एक प्रभावी माध्यम है।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष उदय यादव, राम सूरत रैदास, जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल, कार्यालय प्रभारी हेमंत रावत, नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी, ब्लॉक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव, रमेश यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button