चांदन नदी से बालू का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी, राजस्व को भारी नुकसान

मोहनपुर। रिखिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांदन नदी से अवैध बालू उत्खनन का खेल इन दिनों धड़ल्ले से जारी है। जानकारी के अनुसार, नदी से बालू उठाकर ट्रैक्टरों के माध्यम से मोहनपुर की ओर ले जाया जा रहा है। वहीं कुछ वाहन रिखिया स्थित नवोदय विद्यालय के रास्ते देवघर नगर निगम क्षेत्र तक पहुंच रहे हैं।

बताया जाता है कि इस अवैध कारोबार के कारण सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। झारखंड सरकार द्वारा मोहनपुर प्रखंड के रढ़िया पंचायत को ही बालू घाट का अधिकार पंचायती राज व्यवस्था के तहत दिया गया है, बावजूद इसके बिना चालान के सैकड़ों ट्रैक्टरों द्वारा बालू का परिवहन खुलेआम किया जा रहा है। वही कई ट्रैक्टर गाड़ी नाबालिक चलाते हैं इस पर कैसे रोक लगेगी एवं ट्रेक्टर गाड़ियों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि लोग सड़कों पर निकलने से डरते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण यह अवैध धंधा फल-फूल रहा है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो सरकार को और अधिक आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button