लचरागढ़ में दो बाइक की टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर मौत
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, घायल का चल रहा इलाज

कोलेबिरा। बानो मुख्य मार्ग पर लचरागढ़ में सड़क दुघर्टना में दो मोटरसाइकिल में आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई।इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं दूसरे सवार को मामूली चोटें आई।घटना के बाद अफरा तफरी मच गई और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को बानो सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्रभारी स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार और स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा घायल का त्वरित प्राथमिक इलाज किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल तेज गति से चल रही थी इसी बीच लचरागढ़ मुख्य सड़क में दोनों के बीच आपस में टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में टूटीकेल निवासी मुकेश नायक बुरी तरह घायल हो गए, उनके शरीर के कई हिस्सों में चोटे आई हैं और स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सीएचसी प्रभारी डॉ मनोरंजन कुमार ने बताया की घायल के हाथ,पैर और सिर में चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां इलाज के दौरान घायल मुकेश नायक की मौत हो गई वहीं दूसरे बाइक सवार को हल्की चोटें आई हैं जिसका सीएचसी में ही ईलाज किया गया।



