हनुमान जयंती पर पंचमुखी मंदिर में पूजा-अर्चना, महापौर ने की मंगलकामना

पूर्णिया। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गुलाबबाग जीरोमाइल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। इस मौके पर महापौर विभा कुमारी ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा की और नगरवासियों के सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
मंदिर कमेटी द्वारा महापौर का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। उन्होंने हनुमान जी को शक्ति, भक्ति और समर्पण का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन सेवा और साहस की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



