चंदन सिंह बने राष्ट्रीय लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राज्य कार्यालय कौटिल्य नगर, विधायक कॉलोनी पटना में पार्टी की अहम बैठक हुई जिसमें राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस जी के अध्यक्षता में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर, स्व रामविलास पासवान एवं स्व रामचन्द्र पासवान के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। बैठक में जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य की उपस्थिति में पशुपति कुमार पारस ने कहा कि नये जमाने के अनुसार नये लोगों की जिम्मेवारी देना उचित समझता हूँ, इसलिए मैने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान को जिम्मेवारी दी है।

पार्टी के हित के लिए युवा नौजवान पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता तथा तेज तरार नवादा के पूर्व सांसद चन्दन सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। तालियों की गड़-गडा़हट से सभी लोगों ने सह सहमति से स्वीकार करते हुए उन्हें बधाई दी। इस मौके पर चंदन सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष की पद संभालते हुए अपने संबोधन में कहा कि पार्टी ने जो हमे जिम्मेवारी दी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की कार्यशैली और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा और सभी जिलों में कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जोड़ने का काम करूंगा। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान ने कहा कि पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में राष्ट्रीय लोजपा की अहम भूमिका होगी और वहां के स्थानीय नेताओं से विचार-विमर्श कर प्रत्याशी उतारने का काम करूंगा।

प्रदेश मुख्य प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रंवशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनते ही चंदन सिंह ने नवादा के जिलाध्यक्ष विकास कुमार उर्फ राजा को मनोनयन किया। इस मौके पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचति जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कृष्ण राज पासवान, राष्ट्रीय महासचिव विरेश्वर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष महताब आलम, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा, युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता चंदन कुमार, पारसनाथ गुप्ता, तेजनारायण यादव, रणजीत पासवान, कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र विश्वकर्मा, राधाकान्त पासवान, अंकित दूबे सहित रालोजपा एवं दलित सेना के नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button