जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दसवीं और बारहवीं के छात्र -छात्राओं किया गया सम्मानित

कटोरिया/बांका। गुरुवार को समाहरणालय सभागार, बांका में जिला पदाधिकारी, बांका नवदीप शुक्ला द्वारा मैट्रिक परीक्षा में जिला /राज्य के टॉप टेन एवं इंटर (कला,विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा -2026 में संकायवार टॉप तीन उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले तथा उन्नयन क्रैश कोर्स के माध्यम से तैयारी करने वाले में से प्रथम पाँच बच्चों को प्रमाण पत्र,मेमेंटो तथा पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही उसमें पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया, इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में उपस्थित बच्चों को आगे की पढ़ाई हेतु स्पष्ट रणनीति के साथ मेहनत करने का मूलमंत्र दिया। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ,बच्चों के शिक्षक एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे।



