पकरीबरावां थाना में शांति समिति की बैठक

पकरीबरावां (नवादा)। बुधवार को पकरीबरावां थाना परिसर में सरस्वती पूजा को ले शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग एवं पकरीबरावां के एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने संयुक्त रूप से कहा कि पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाना जरूरी है। पूजा पंडालों के पास स्वयं सेवकों की तैनाती जरूरी है। पूजा पंडालों में अश्लील एवं फूहड़ गाने बजाने पर पूर्णतः रोक रहेगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रतिमा का विसर्जन किया जाना है। बताया गया कि सादे लिबास में पुलिस पेट्रोलिंग करते रहेगी और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेगी। शरारती तत्वों पर नजर रखी जायेगी।

इस बीच अधिकारियों ने लाइसेंसधारकों से बात की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से सरस्वती पूजा होता है। इस अवसर पर अंचलाधिकारी निशांत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय कुमार, थानाध्यक्ष रंजन कुमार चौधरी लोग, मुखिया विनय कुमार, मनोज चौरसिया, अंबेडकर जागृति मंच के अध्यक्ष आसो पासवान, कोषाध्यक्ष लवली टेलर, जिला परिषद प्रतिनिधि पंकज सिंह, पूर्व उप प्रमुख दिनेश सिंह, पूर्व मुखिया शकील अहमद, पूर्व मुखिया विजय यादव, लक्ष्मण चौहान, मुखिया प्रतिनिधि चंद्रमा यादव, अंजुम खान, लोजपा नेता उत्तम पासवान, वाल्मीकि मेहता, मो., जावेद हुसैन, मोजिब अंसारी,राजेसज कुशवाहा, प्रकाश यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button