भौंरा मंडल अध्यक्ष पद पर सुभाष महतो की नियुक्ति

धनबाद। भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर झरिया विधानसभा अंतर्गत भौंरा मंडल के मंडल अध्यक्ष पद हेतु सुभाष महतो के नाम की आधिकारिक घोषणा की है।
सुभाष महतो को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा के जिला पदाधिकारियों एवं भौंरा मंडल के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा का संचार होगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि सुभाष महतो एक कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ संगठन को अवश्य मिलेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भौंरा मंडल संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
बधाई देने वालों में जिला महामंत्री मानस प्रसून, जिला उपाध्यक्ष अजय निषाद, बीरेंद्र हांसदा, ध्रुभ हरि, विष्णु त्रिपाठी, पंकज सिन्हा, रीता यादव, नित्यानंद मंडल, प्रदीप मंडल, अभिमन्यु कुमार, हुल्लास दास, अजय दास, सोनू श्रीवास्तव, शिवांश श्रीवास्तव, सत्येंद्र मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
भाजपा परिवार के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुभाष महतो को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।



