फुलारीटांड में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, विधायक शत्रुघ्न महतो हुए शामिल

बाघमारा। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फुलारीटांड बस्ती में आयोजित श्री श्री हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक शत्रुघ्न महतो शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया।

इस पावन अवसर पर विधायक शत्रुघ्न महतो ने भगवान श्रीराम के चरणों में नतमस्तक होकर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं रामभक्त उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बजरंगबली (हनुमान जी) की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य उद्देश्य पाषाण या धातु की मूर्ति में वैदिक मंत्रों के माध्यम से दैवीय प्राणों का संचार करना है, ताकि वह साक्षात जीवंत देवता के रूप में पूजनीय हो सके।

उन्होंने कहा कि यह अनुष्ठान सकारात्मक ऊर्जा के संचार, भक्तों को शक्ति, निर्भयता और अटूट भक्ति का आशीर्वाद देने के लिए आयोजित किया जाता है।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस अवसर को उत्साह और आस्था के साथ मनाने तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति द्वारा विधायक शत्रुघ्न महतो को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button