बाल संसद का किया गया गठन, विद्यार्थियों में नेतृत्व, कौशल और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का उद्देश्य

बरवाडीह। प्रखंड के लेदगाई स्थित संत क्लारेट स्कूल में विद्यार्थियों के नेतृत्व, कौशल और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से बाल संसद का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उत्साह का माहौल देखा गया और छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बाल संसद में विभिन्न पदों के लिए छात्रों का चयन किया गया, जिसमें स्कूल कैप्टन के रूप में ओशन कुजूर तथा वाइस कैप्टन के रूप में सबा नाज़ को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा विभिन्न हाउस के लिए भी पदाधिकारी चुने गए रेड हाउस कैप्टन प्रिंस मिन्ज, रेड वाइस कैप्टन एंजल कच्छप, ग्रीन हाउस कैप्टन आयुष लाकड़ा, ग्रीन वाइस कैप्टन रिद्धि सोनी,ब्लू हाउस कैप्टन मयंक बाड़ा ब्लू वाइस कैप्टन एंजेली येलो हाउस कैप्टन एमडी ज़ायर इरफान, येलो वाइस कैप्टन नैन्सी विद्यालय में अनुशासन और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए भी पदाधिकारियों का चयन किया गया, अनुशासन कैप्टन अनिवेश डिसिप्लिन वाइस कैप्टन इस्वी क्लीनलिनेस कैप्टन रौनक प्रतीक क्लीनलिनेस वाइस कैप्टन रागिनी कुजूर क़ो बनाया। इसके साथ ही 20 विद्यार्थियों को रेंजर्स के रूप में भी चुना गया, जो विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सहयोग करेंगे।विद्यालय प्रबंधन ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनसे जिम्मेदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की। बाल संसद के गठन से छात्रों में नेतृत्व, अनुशासन और टीमवर्क की भावना को और मजबूती मिलेगी।



