बागबेड़ा बजरंगी खेल मैदान में हुआ रामनवमी पूजा

जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 बागबेड़ा बजरंगी खेल मैदान में बजरंगी अखाड़ा समिति के सदस्यों द्वारा शुक्रवार को रामनवमी पूजा पूजा अर्चना की गई। समिति के कार्तिक कुमार ने बताया कि बजरंगी अखाड़ा के संस्थापक सह लाइसेंसी सुबोध झा (जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी जमशेदपुर) इलाज हेतु सीएमसी वेल्लोर में है इसलिए इस वर्ष रामनवमी झंडा जुलूस बजरंगी अखाड़ा समिति द्धारा नहीं निकाला जा रहा है। कार्तिक कुमार ने कहा कि अगले वर्ष बड़े धूमधाम से रामनवमी झंडा जुलूस निकाला जाएगा।

इस साल पूजा अर्चना किया गया। आज के नवमी पूजा में बजरंगी अखाड़ा के प्रमुख सदस्य कार्तिक कुमार झा, संजय सिंह, विशाल सिंह, सोनू रजक, संजय झा, अभिषेक पांडे, सनी शर्मा, यश अग्रहरि, गौरव साहू, अर्मान, दीपक, प्रियांशु राज, प्रिंस, मनीष, धीरज सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button