विधिका फाउंडेशन द्वारा नवरात्रि पर कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन समाचार

वाराणसी। वाराणसी में नवरात्रि के पावन अवसर पर शुक्रवार को आदित्यनगर पोखरे दुर्गा मंदिर पर विधिका फाउंडेशन की ओर से श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छोटी-छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर विधि-विधान से पूजन किया गया।कार्यक्रम में कन्याओं के चरण धोकर, उन्हें तिलक लगाया गया, पुष्प अर्पित किए गए तथा स्वादिष्ट भोजन कराकर उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने माता रानी से सुख-समृद्धि एवं समाज में शांति और खुशहाली की कामना की.कार्यक्रम में संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरा पटेल, योगा सलाहकार पूनम सिंह, अर्चना सिंह, विंदु यादव सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में नारी सम्मान को बढ़ावा देना एवं धार्मिक परंपराओं को सुदृढ़ करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button