हाई वोल्टेज से 2 नलकूपों का मोटर ख़राब होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित

एक नलकूप को जेई ने ठीक कराया, दूसरे को ठीक कराने में जुटे

उरई/जालौन। स्थानीय नगर के अलग-अलग हिस्से में विधुत के हाई वोल्टेज से 2 नलकूपों के सबमर्सिबल मोटर फुक जाने की वजह से कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई। जलापूर्ति न होने के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा। विभागीय अवर अभियंता ने दावा किया है कि रातोंरात महमूदपुरा के नलकूप के मोटर बदल कर सप्लाई को चालू कर दिया गया है। जबकि दूसरे चंदनपुर वाले नलकूप के समरसेविल मोटर को बदलने का कार्य चल रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जायेगा।

उल्लेखनीय हो कि नगरीय पेयजल आपूर्ति के लिए कालपी नगर के अलग-अलग स्थानों में 15 नलकूप लगे हुये है। नलकूपों में स्थापित विधुत ट्रांसफार्मर, सबमर्सिबल मोटर आदि उपकरण के खराब होने के मामले समय समय पर होते रहते हैं। नगर के मोहल्ला उदनपुरा के निवासियों ने बताया कि नलकूप के विधुत दोष के कारण उदनपुरा स्थिति नलकूप नम्बर 5 का समरसेविल मोटर फुक गया। फलस्वरूप निकासा,अदल सराय, उदनपुर आदि स्थानों में सप्लाई व्यवस्था ठप्प हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अवर अभियंता बासित अली ने जायजा लेकर नया समरसेविल मोटर को स्थापित कराने का कार्य शुरू करा दिया।

इसी तरह इसके पहले महमूदपुरा मुहल्ला में स्थापित नलकूप नम्बर 4 का समरसेविल मोटर फुक कर ख़राब गया। फलस्वरूप आसपास के मोहल्लों में पानी की आपूर्ति व्यवस्था ठप्प हो गई। जल संस्थान के अवर अभियंता वासित अली ने बताया कि वोल्टेज से नलकूपों के मोटर फुक गये है।फुंके मोटर को बदलने के लिये काम शुरू हो गया है।अवर अभियंता ने कहा कि देर शाम तक महमूदपुरा नलकूप का संचालन शुरू हो गया है। तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था ठीक कर दी गई है। जबकि दूसरे नलकूप नम्बर 4 का मोटर बदला जा रहा है। सोमवार की शाम तक सप्लाई शुरू हो जायेगी। अवर अभियंता के मुताबिक जहां कमियां पाई जा रही हैं उन्हें सुधार कर ठीक किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button