समाधान दिवस में प्रस्तुत 13 शिकायतों में 4 मामले मौके पर निपटे

उरई/मोनू शर्मा। सोमवार को क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फरियादियों के द्वारा 13 शिकायते प्रस्तुत की गई। जिसमें मौके पर 4 मामले को मौके पर निपटाया गया। जिसमें सबसे अधिक राजस्व विभाग के मामले शामिल हैं।

तहसील सभाकक्ष मे सुवह 10 वजे से दोपहर 2 वजे तक चले समाधान दिवस में एसडीएम तथा अधिकारियों के समक्ष सोवरन, राजा राम निवासी ग्राम पाल ने शिकायत की है कि प्रार्थी की जमीन में पड़ोसी किसान के द्वारा पिलर खोद कर नाजायज तरीके से भवन का निर्माण कराया जा रहा है। रामबाबू निवासी ग्राम कुरहना आलमगीर ने गांव की आम रास्ता खड़ंजा में विपक्षी के द्वारा अवैध रूप से दीवाल बनाकर सड़क को अवरोध करने की शिकायत की है। मोहन सिंह निवासी मोहल्ला रामगंज में अवगत कराया कि प्रार्थी के घर के पास बिजली का खंभा झुका हुआ है। जिससे दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने खंभे को सही करने की मांग की है। विश्राम,रामदेवी, पप्पू,भोला निवासी गण ग्राम जीतामऊ के ने शिकायत प्रस्तुत की है कि प्रार्थी के खेतों की लाही की बुवाई हुई थी।जिसे खनन माफिया के द्वारा जबरन फसलों को नष्ट कर दिया गया है। अशोक कुमार त्रिपाठी निवासी ग्राम बबीना ने और अवरुद्ध रास्ते को खुलवाने तथा नाले की सफाई व निर्माण करने की मांग करने के लिए करके प्रार्थना पत्र दिया है।

उप जिलाधिकारी ने पिछले समाधान दिवस में आये प्रार्थना पत्रों के विभाग वार निस्तारण की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर के गुणवत्ता पूर्वक समाधान कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली नहीं होनी चाहिए।
तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, राजस्व निरीक्षक प्रमोद दुवे, सुरेश कुमार, राजेंद्र कुमार, हरेंद्र सिंह सेंगर, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला, विधुत विभाग के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान, पूर्ति अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी, जल संस्थान के अवर अभियंता वासित अली, स्टैनो सलीम खान, तहसील के प्रशासनिक अधिकारी धीरज पुरवार, कालपी कोतवाली कालपी के कदौरा, आटा तथा चुरखी के थानेदारों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button