कसबा के विकास के लिए हरसंभव सहयोग : चिराग पासवान

  • केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से विधायक नितेश कुमार सिंह की अहम मुलाकात
  • रोजगार, युवा सशक्तिकरण और फूड प्रोसेसिंग पर बनी ठोस रणनीति

 

नई दिल्ली। कसबा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल के तहत लोजपा (रामविलास) के कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली में भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं युवा-ओजस्वी नेता चिराग पासवान जी से शिष्टाचार मुलाकात की।

यह बैठक केवल औपचारिक नहीं, बल्कि कसबा के भविष्य को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निर्णायक संवाद के रूप में देखी जा रही है। चर्चा का मुख्य फोकस रोजगार सृजन, युवाओं का स्वरोजगार और किसानों को सीधा लाभ दिलाने पर केंद्रित रहा।

रोजगार के नए अवसर: फूड प्रोसेसिंग बनेगी विकास की रीढ़

विधायक नितेश कुमार सिंह ने मंत्री जी का ध्यान कसबा क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स की अपार संभावनाओं की ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि—क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योग स्थापित कर स्थानीय युवाओं को स्थायी रोजगार

और किसानों को उत्पाद का बेहतर मूल्य दिलाया जा सकता है। इस पर मंत्री चिराग पासवान ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फूड प्रोसेसिंग सेक्टर बिहार के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

बैठक के दौरान विधायक ने केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से युवाओं को

स्टार्ट-अप,फूड प्रोसेसिंग, माइक्रो-एंटरप्राइज से जोड़ने की विस्तृत रूपरेखा साझा की।

इससे कसबा के युवा नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बन सकेंगे। इस विजन पर दोनों नेताओं के बीच गहन सहमति बनी।

किसान और छोटे उद्यमी होंगे सीधे लाभान्वित

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के माध्यम से किसानों को फसल का बेहतर मूल्य, बिचौलियों पर निर्भरता में कमी, स्थानीय छोटे उद्यमियों को बाजार से सीधा जुड़ाव जैसे मुद्दों पर सार्थक और व्यावहारिक संवाद हुआ।

कसबा के विकास के लिए हरसंभव सहयोग : चिराग पासवान

मंत्री चिराग पासवान जी ने कसबा के विकास को लेकर अत्यंत सकारात्मक रुख दिखाते हुए भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ कसबा तक पहुँचे, इसके लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार और सीमांचल क्षेत्र में औद्योगिक विकास के जरिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button