बीबीएमकेयू में “विश्व जल दिवस” पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

धनबाद। बीबीएमकेयू के पर्यावरण विज्ञान एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा “विश्व जल दिवस” के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग सहित कई रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के तहत झारखंड के ख्याति प्राप्त युवा जल संरक्षक डॉ. जयदेव कुमार महतो का विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में सिंफर, धनबाद के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. अभय कुमार सिंह ने पेयजल के विभिन्न पहलुओं, उसके संरक्षण और वर्तमान चुनौतियों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का सफल संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. रूपम मल्लिक एवं डॉ. गिनी रानी ने किया। इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. एस.के. सिन्हा (पूर्व विभागाध्यक्ष एवं डीन), डॉ. नविता गुप्ता (डीन, साइंस), डॉ. उमामागेश्वरी (विभागाध्यक्ष, भौतिकी), डॉ. अतुल कुमार सिन्हा (विभागाध्यक्ष, जियोलॉजी), डॉ. डी.के. गिरी, डॉ. बंदोपाध्याय तथा जल वैज्ञानिक डॉ. अहमद नवाज (हिब्रू यूनिवर्सिटी, जेरूसलम, इजराइल) शामिल थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में शोधार्थी एवं विद्यार्थी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।



