फतुहा में शहीद दिवस पर पदयात्रा का आयोजन
भारत माता की जय और बंदे मातरम के नारों से गुंज उठा शहर

फतुहा। मेरा युवा भारत, पटना, बिहार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में शहीद दिवस के अवसर पर प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा शहीद दिवस पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत माता की जय और बंदे मातरम के नारों से पूरा शहर गुंज उठा।
पदयात्रा फतुहा हाईस्कूल से निकलकर प्रखंड मुख्यालय पर जाकर समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अरुण कुमार साह, मेरा युवा भारत पटना बिहार के राज्य निदेशक सूर्यकांत कुमार, फतुहा डीएसपी अवधेश कुमार, प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर विधायक अरुण कुमार साह ने कहा कि आजादी के दीवानों का हम नमन करते है शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के बलिदान से ही भारत आजाद हुआ है। हमें अपनी आजादी की रक्षा के लिए जान भी देना पड़े तो देना ही चाहिए। देश है तब हम है। वही डीएसपी अवधेश कुमार ने शहीदों को याद करते हुये कहा कि कितने मतबाले थे ये नौजवान जो देश के लिए हँसते हँसते कुर्वानी दे दिया। हर भारतीय को भारत माता के सिपाही बनकर राष्ट्र की रक्षा के लिए काम करना चाहिए। राज्य निदेशक सूर्यकांत कुमार ने मेरा युवा भारत के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि शहीदों को याद कर हमें गौरव की अनुभूति हो रही है। स्वतंत्रता सेनानी के परिजन अमर सिंह, एवं आनंद कुमार पाठक जी को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा भारत की स्वतंत्रता हेतु दिए गए सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, राजद नगर अध्यक्ष डा०दयानंद यादव, बंकाघाट रेलथानाधयक्ष गनौरी दास, पत्रकार सह समाजसेवी डॉ० लक्ष्मी नारायण सिंह, भूषण प्रसाद, समाजसेवी कपिलदेव प्रसाद, ठाकुर दिनेश सिंह, आशीष पटेल डिम्पल, शिशुपाल कुमार, ई०सुरजीत कुमार, गोपी कुमार, एनसीसी ऑफिसर साहिल कुमार, जादूगर शौरभ कुमार, एनवाईवी हिमांशु शर्मा समेत मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और राष्ट्रभक्ति की भावना का परिचय दिया।



